news-details

जिस नीले झंडे में हाथी है, वही सर्वजन का साथी’ : दिलीप कुमार विमल

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक कार्यकर्ता धर्मराज कोरी के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान संगठन की समीक्षा के साथ सेक्टरवार कैडर कैंप आयोजित करने की कार्ययोजना तैयार की गई।दिलीप कुमार विमल ने पदाधिकारियों को कैडर कैंप की विषय-वस्तु और आयोजन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बसपा का गठन मान्यवर कांशीराम ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के मानवतावादी आंदोलन और उनके सपनों को साकार करने के उद्देश्य से किया था। उन्होंने पार्टी के गठन और संगठन के राजनीतिक सफर का उल्लेख करते हुए कहा कि बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ाना ही बसपा का लक्ष्य है।उन्होंने कहा कि बहन मायावती ने अपने कार्यकाल में सर्वसमाज के हितों को ध्यान में रखते हुए कई योजनाएं संचालित कीं। उनके अनुसार, लाखों युवाओं को रोजगार देने के साथ विकास कार्यों को गति दी गई। उन्होंने वर्तमान सरकारों पर रोजगार और पेपर लीक के मुद्दे पर युवाओं की समस्याओं का समाधान नहीं करने का आरोप लगाया।बैठक को मंडल प्रभारी शिवराम गौतम, नन्हे सिंह चौहान, बद्री प्रसाद प्रजापति, सरवन कुमार यादव और केके आर्य ने भी संबोधित किया। संचालन सरवन कुमार यादव ने किया। बैठक में संजीव भारती, सुरेश कमल, संजय कुमार, अरुण कुमार गौतम, मनीराम गौतम, धर्मराज कोरी, लक्ष्मण प्रसाद, विजय प्रजापति, जितेंद्र सरोज, रत्नेश गौतम, राम अभिलाष बौद्ध, शमशेर बौद्ध, मोतीलाल, राम केवल सरोज, श्याम कुमार, ओम प्रकाश सरोज, एडवोकेट कुल रोशन, बोधराम और राम प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


“बसपा का लक्ष्य बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों को साकार करना और समाज के हर वर्ग को सामाजिक न्याय, समानता और अधिकार दिलाना है। कार्यकर्ता सेक्टर और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें तथा कैडर कैंपों के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। नीले झंडे में हाथी हमारी पहचान और बहुजन समाज की एकजुटता का प्रतीक है। आगामी समय में संगठन को मजबूत कर बसपा के मिशन को आगे बढ़ाया जाएगा।” : दिलीप कुमार विमल