
Pardarshi Vikas News Lucknow
डाक विभाग उत्तर प्रदेश परिमंडल के मुख्यालय परिक्षेत्र स्थित जीपीओ लखनऊ में चार नए सुपर आधार नामांकन एवं अद्यतन काउंटरों का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि महा निदेशक डाक सेवाएं (DG Posts) श्री जितेंद्र गुप्ता द्वारा किया गया। इन चार नए काउंटरों के शुरू होने से जीपीओ लखनऊ में आधार काउंटरों की कुल संख्या अब बढ़कर आठ हो गई है। इससे लखनऊ एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को आधार नामांकन और अद्यतन (संशोधन) सेवाएं पहले से अधिक सुगमता और सुविधा के साथ मिल सकेंगी। डाक विभाग की इस पहल से लोगों को अब लंबी प्रतीक्षा का सामना नहीं करना पड़ेगा, जिससे सेवा गुणवत्ता में भी सुधार होगा। इस अवसर पर चीफ पोस्टमास्टर उत्तर प्रदेश परिमंडल श्री प्रणव कुमार, पोस्टमास्टर जनरल (मेल/बीडी) श्री अशोक कुमार यादव, पोस्टमास्टर जनरल मुख्यालय परिक्षेत्र लखनऊ श्री सुनील कुमार राय, निदेशक डाक सेवाएं डॉ. आनंद कुमार सिंह, चीफ पोस्टमास्टर लखनऊ जीपीओ श्री अवधेश कुमार मिश्र, डिप्टी चीफ पोस्टमास्टर श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ और उपस्थित नागरिकों ने डाक विभाग की इस पहल की सराहना की।