news-details

ज्ञान भारतम् मिशन से सहेजी जाएगी सांस्कृतिक धरोहर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर बांदा में ज्ञान भारतम् मिशन के तहत प्राचीन पांडुलिपियों, दुर्लभ ग्रंथों और बुंदेली सांस्कृतिक धरोहरों के डिजिटल संरक्षण का महाअभियान शुरू किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य बुंदेलखंड की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल रूप में सुरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है।इस संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में निर्देश दिए गए कि जनपद में उपलब्ध प्राचीन दस्तावेजों, धार्मिक ग्रंथों और हस्तलिखित पांडुलिपियों के संरक्षण में कोई कमी न रहे।मिशन के तहत बुंदेली लोकनृत्य, पारंपरिक कला, चित्रकला और सांस्कृतिक सामग्रियों का भी डिजिटल अभिलेखीकरण किया जाएगा। प्रशासन ने इसे जनभागीदारी अभियान बनाने का निर्णय लिया है।जनपदवासियों, शिक्षण संस्थानों, मठ-मंदिरों और सामाजिक संगठनों से अपील की गई है कि वे अपने पास सुरक्षित प्राचीन दस्तावेज और सांस्कृतिक सामग्री मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराएं, ताकि बांदा की गौरवशाली विरासत को संरक्षित किया जा सके।