
पारदर्शी विकास , महोबा। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने मंगलवार को निर्माणाधीन जेल का किया विस्तृत निरीक्षण।
जिला मुख्यालय में मंगलवार को जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन जेल परिसर का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की चरणबद्ध प्रगति, गुणवत्ता और उपलब्ध संसाधनों का विस्तार से आकलन किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सबसे पहले मुख्य प्रवेश द्वार, महिला बैरक, पुरुष बैरक, सुरक्षा घेरा तथा परिधि दीवार का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से दीवार की मजबूती, ऊँचाई और सुरक्षा मानकों के अनुरूप किए जा रहे कार्य की जानकारी ली। इसके बाद वे बैरक निर्माण स्थल पहुंची, जहां उन्होंने निर्धारित मानकों के अनुसार निर्माण सामग्री के प्रयोग और कार्य की गति की समीक्षा की जिलाधिकारी ने प्रशासनिक भवन, मुलाक़ाती कक्ष, महिला बैरक, रसोईघर, चिकित्सा इकाई और भविष्य में स्थापित की जाने वाली सीसीटीवी प्रणाली से संबंधित तैयारियों पर भी अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि जेल परिसर की प्रत्येक इकाई आधुनिक सुरक्षा तकनीक और बेहतर संरचनात्मक गुणवत्ता के साथ तैयार होनी चाहिए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने मज़दूरों की सुरक्षा व्यवस्था, हेलमेट और सुरक्षा उपकरणों के उपयोग, तथा निर्माण स्थल की स्वच्छता का भी आकलन किया। उन्होंने निर्देश कि कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का हर स्तर पर पालन सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की नियमित मानिटरिंग की जाए ताकि गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से परियोजना पूर्ण हो सके तथा जेल परिसर की प्रत्येक इकाई आधुनिक सुरक्षा तकनीक और बेहतर संरचनात्मक गुणवत्ता के साथ तैयार होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए। निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा मानकों से समझौते पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।