news-details

जिलाधिकारी ने जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण।

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Mahoba

जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर बालिका इंटर कॉलेज में रजिस्ट्रेशन उपस्थित मास्टर ट्रेनरों की तैयारियों तथा प्रशिक्षण सामग्री का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से प्रशिक्षण की प्रगति के बारे में जानकारी ली और निर्देशित किया कि सभी प्रशिक्षुओं को जनगणना कार्य से संबंधित प्रक्रियाओं, तकनीकी पहलुओं तथा मैदानी  कार्य प्रणाली की पूर्ण जानकारी  समयबद्ध रूप से दी जाएं। उन्होंने प्रशिक्षण कक्षों में बैठने की व्यवस्था, प्रोजेक्टर, इंटरनेट सुविधा और अध्ययन सामग्री की उपलब्धता जायजा लिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है इसलिए प्रशिक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।