
Pardarshi Vikas News Kanpur
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सिविल लाइन स्थित J.N.K. Inter College परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम सहित परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा 25 अप्रैल को जनपद के 53 परीक्षा केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है, जो सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है।परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। प्रत्येक पाली की अवधि 120 मिनट रखी गई है।प्रति पाली लगभग 19,200 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा के निष्पक्ष संचालन के लिए प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा प्रमुख चौराहों, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा रहा है।