पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से जनपद के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण सत्र 2026 के लिए द्वितीय चरण में चयनित अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 12 से 17 सितंबर 2026 तक अवकाश सहित संचालित की जाएगी।राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कुशीनगर के प्रधानाचार्य आलोक कुमार मौर्य ने बताया कि द्वितीय चरण में चयनित अभ्यर्थी अपना चयन परिणाम राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की वेबसाइट पर देख सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र में दिए गए विवरण के अनुसार संबंधित राजकीय या निजी आईटीआई में निर्धारित अवधि के भीतर पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।उन्होंने बताया कि प्रवेश के दौरान अपग्रेडेशन प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों को FREEZE या FLOAT में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा। FREEZE विकल्प में अभ्यर्थी वर्तमान चयन को स्थिर कर सकेगा, जबकि FLOAT विकल्प के माध्यम से उपलब्ध होने पर उच्च प्राथमिकता वाले संस्थान या ट्रेड में स्थान परिवर्तन का विकल्प रहेगा। चयनित विकल्प के अनुसार अभ्यर्थियों को प्रवेश की आगे की औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।प्रधानाचार्य ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। प्रवेश से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी संबंधित आईटीआई से संपर्क कर सकते हैं।