news-details

इटावा में सड़क हादसे में थ्री-व्हीलर चालक की मौत, कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा। सदर कोतवाली क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक के सामने हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में थ्री-व्हीलर चालक युवक की मौत हो गई थी।लालपुरा निवासी राजीव कुमार शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 जून को वह अपने बेटे चंद्रशेखर शर्मा के साथ नया थ्री-व्हीलर लेकर घर लौट रहे थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे टॉकीज रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास पीछे से तेज रफ्तार कार ने थ्री-व्हीलर में टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि थ्री-व्हीलर पलट गया और चंद्रशेखर उसके नीचे दब गया। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस ने घटना की जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में कार चालक पीछे से टक्कर मारकर मौके से भागता हुआ दिखाई दे रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताए गए वाहन नंबर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस अब कार चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।