news-details

इटावा में पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश घायल, अवैध तमंचा बरामद

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस और एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी शिवम वाल्मीकि के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि दतावली नहर पुल के पास एक युवक ने तमंचा दिखाकर धमकी दी है। सूचना पर पुलिस ने लोकासई नहर पुल के पास चेकिंग शुरू की, तभी आरोपी बाइक से आता दिखाई दिया। रुकने का इशारा करने पर वह भागने लगा और पीछा करने पर उसकी बाइक फिसलकर गिर गई। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ लूट, चोरी, अवैध हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी समेत कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं।