
PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा जिले के जसवंतनगर क्षेत्र में मंगलवार रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने फायरिंग करने वाले एक वांछित बदमाश को घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी पर पहले से कई गंभीर मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।पुलिस के अनुसार, जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना जसवंतनगर पुलिस कुरसैना तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी एक युवक बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह तेज गति से भागने लगा।कुछ दूरी पर पीछा करने के दौरान उसकी बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अकेला पुत्र अरविंद उर्फ करिया निवासी कोठी कैस्त थाना जसवंतनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की है।घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और उसके खिलाफ पुलिस मुठभेड़ व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पुरानी रंजिश का भी जिक्र किया है। उसके अनुसार, परिवार की इलाके के दूसरे पक्ष से लंबे समय से रंजिश चल रही है, और इसी विवाद में पहले भी उस पर हमला करने का मामला दर्ज है।