news-details

इटावा में महिला की संदिग्ध मौत, करंट हादसा या हत्या? मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला धूमा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने इसे कूलर में करंट लगने से हुआ हादसा बताया है, जबकि मायके पक्ष ने इसे हत्या करार देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय करिश्मा शुक्रवार शाम घर में रखे कूलर में पानी डाल रही थीं, तभी ससुराल पक्ष के मुताबिक कूलर में अचानक करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गईं। परिजनों का कहना है कि उस समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था।कुछ देर बाद ससुराल के सदस्य घर पहुंचे तो करिश्मा को जमीन पर पड़ा पाया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।बताया गया है कि करिश्मा की शादी लगभग पांच से छह साल पहले हुई थी और उनके तीन छोटे बच्चे हैं। उनकी मौत के बाद परिवार में गहरा सदमा और आक्रोश है, वहीं ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।वहीं मृतका की छोटी बहन ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और हत्या के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही करिश्मा को परेशान किया जा रहा था और अब मामले को हादसा बताने की कोशिश की जा रही है। मायके पक्ष ने शरीर पर चोट के निशान होने का दावा करते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की हैपुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।