news-details

IPS कपल का भव्य रिसेप्शन, केके बिश्नोई क्लीनशेव लुक में नजर आए

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Prayagraj

बरेली एसपी अंशिका वर्मा और संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का भव्य रिसेप्शन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में दोनों अधिकारी आकर्षक अंदाज में नजर आए। शादी में मूंछों को लेकर चर्चा में रहे बिश्नोई इस बार क्लीनशेव लुक में दिखे और ब्लैक बंदगला सूट पहना। वहीं अंशिका वर्मा लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

रिसेप्शन में परिवार, करीबी मित्रों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम की शुरुआत अंशिका की बहन गुनगुन के गीत से हुई, जिसने माहौल को भावुक और खुशनुमा बना दिया। मंच पर पहुंचकर मेहमानों ने नवविवाहित जोड़े को बधाई और आशीर्वाद दिया।

इस मौके पर प्रयागराज के डीएम मनीष वर्मा, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। दोनों के परिजनों ने भी मंच पर पहुंचकर आशीर्वाद दिया। इससे पहले 29 मार्च को राजस्थान के जोधपुर में दोनों IPS अधिकारियों का विवाह संपन्न हुआ था।

अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई की मुलाकात 2023 में गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान हुई थी, जहां से उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। अब यह जोड़ी शादी के बाद नए जीवन की शुरुआत कर रही है।