
पारदर्शी विकास,महोबा।नगर कुलपहाड़ क्षेत्र में ईद-उल-अजहा (बक़रीद) की नमाज पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराई गई। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार, तहसीलदार प्रमित सचान, अधिशासी अधिकारी प्रवेंद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। नगर कुलपहाड़ के ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज सुबह साढ़े 7 बजे पेश इमाम हाफिज हसन साहब द्वारा पढ़ाई गई, वहीं जामा मस्जिद में 8 बजे हाफिज नाजिम साहब ने अदा कराई। नमाज के दौरान पेश इमाम द्वारा देश में अमन चैन व आपसी भाईचारा बनाए रखने हेतु दुआ मांगी गई। प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस प्रशासन एवं समाजसेवियों द्वारा सभी मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे के साथ खुशी खुशी त्यौहार मनाने की अपील की है। नगर पंचायत द्वारा ईदगाह में पहले से ही बेहतर सफाई व्यवस्था कर लोगों को केंप लगाकर ठंडा पेयजल की व्यवस्था की गई थी। वहीं समाजसेवियों द्वारा पंडाल लगाकर ठंडा शर्बत व मिष्ठान की व्यवस्था की गई थी। नमाज के बाद छोटे छोटे बच्चे एक दूसरे से गले मिलकर हाथों में रंग-बिरंगे गुब्बारे लेकर खुशियां मनाते दिख रहे थे। इस मौके पर पूर्व बार अध्यक्ष शिवराम राजपूत एडवोकेट, अजीज मंसूरी, अमित राजपूत, डॉ करीम बख्श, लेखपाल सत्येन्द्र कुमार, सन्तोष कुमार, देवेन्द्र लटौरिया आदि मौजूद रहे। इसी तरह ग्राम सुगिरा की मस्जिद में हाफिज शाहिद चिश्ती साहब द्वारा सुबह 7:30 बजे नमाज अता कराई गई। और मुल्क में अमन चैन बनाए रखने हेतु दुआ मांगी गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा।