news-details

IIT पास साधु पर शोषण के गंभीर आरोप, दूसरी पीड़िता ने सुनाई आपबीती

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा के राधाकुंड क्षेत्र में साधु वेश धारण कर रहने वाले IIT पास अभिषेक मिश्रा उर्फ आदिकर्ता नारायण दास पर यौन शोषण और ब्रेनवॉश करने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। मामले में सामने आई दूसरी पीड़िता ने बताया कि उसका संपर्क इंस्टाग्राम, यूट्यूब और ऑनलाइन प्रवचनों के माध्यम से अभिषेक से हुआ था। धीरे-धीरे उसने खुद को आध्यात्मिक गुरु के रूप में स्थापित कर उसका विश्वास जीत लिया। पीड़िता के अनुसार, अभिषेक दावा करता था कि उसे राधारानी सपने में दर्शन देती हैं और वह लोगों की निजी समस्याओं के बारे में पहले से जानता है। इसी बहाने वह युवतियों को अपने प्रभाव में लेता था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि गुरु बनाने के बाद अभिषेक ने उसका मानसिक शोषण शुरू कर दिया और विरोध करने पर दबाव व धमकियां देने लगा। मामले में एक अन्य युवक ने भी आरोप लगाया कि अभिषेक पढ़े-लिखे युवक-युवतियों को अपने नेटवर्क में शामिल करता था और उनका ब्रेनवॉश कर शोषण करता था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने सोशल मीडिया और ऑनलाइन माध्यमों से कई युवक-युवतियों को अपने प्रभाव में लिया। एक पीड़िता की शिकायत पर दर्ज मुकदमे के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में अब तक 12 से अधिक युवक-युवतियों के उसके संपर्क में होने की जानकारी सामने आई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस अन्य संभावित पीड़ितों से भी संपर्क कर रही है।