
PARDARSHI VIKASH NEWS न्यूयॉर्क सिटी के मेयर Zohran Mamdani ने ईरान युद्ध का विरोध करते हुए कहा कि इसकी सबसे बड़ी कीमत आम लोग चुका रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में उन्होंने कहा कि तीन महीने पहले शुरू हुआ यह युद्ध बिना जनता की मंजूरी के शुरू किया गया और हजारों नागरिक इसकी चपेट में आ चुके हैं।ममदानी ने कहा कि युद्ध में 13 अमेरिकी सैनिकों की भी मौत हुई है, जो अब कभी अपने परिवारों के पास नहीं लौट पाएंगे। उन्होंने दावा किया कि इस संघर्ष का असर सिर्फ युद्ध क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि अमेरिका के आम लोगों पर भी पड़ रहा है। पेट्रोल और खाने-पीने की चीजों की कीमतें बढ़ने से मिडिल और वर्किंग क्लास परिवारों का बजट बिगड़ रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि यह संघर्ष अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी के बिना शुरू किया गया। वहीं दूसरी ओर अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते की खबरों के बीच तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।इसी बीच Benjamin Netanyahu ने गाजा के 70% हिस्से पर सैन्य नियंत्रण बढ़ाने का आदेश दिया है, जबकि गाजा और लेबनान में इजराइली हमले लगातार जारी हैं।