
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का पालन करते हुए एक मिसाल पेश की है। वे अपने कार्यालय ई-रिक्शा से पहुंचे और पेट्रोल बचाने का संदेश दिया। उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों से भी निजी वाहनों का उपयोग केवल आवश्यकता पड़ने पर ही करने की अपील की।सरकार लगातार लोगों से पेट्रोलियम पदार्थों की बचत करने और प्रदूषण कम करने का आग्रह कर रही है। डॉ. अंशुमान सिंह सुबह अपने सरकारी आवास से मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय तक ई-रिक्शा से गए।कार्यालय पहुंचने के बाद, सीएमओ ने अपने स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि वाहनों का प्रयोग तभी करें जब अत्यंत आवश्यक हो। उन्होंने पैदल चलने, साइकिल या ई-रिक्शा जैसे विकल्पों को अपनाने का सुझाव दिया। उनका मानना है कि इससे पेट्रोल-डीजल की बचत होगी और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।सीएमओ के इस कदम की जिले में सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि जब अधिकारी स्वयं नियमों का पालन करते हैं, तो आम जनता भी प्रेरित होती है। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने इस पहल पर उनके वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने इस पहल की प्रशंसा की है।डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर बड़े परिवर्तन लाए जा सकते हैं। उन्होंने जोर दिया कि यदि सभी ईंधन की बचत करेंगे, तो देश की अर्थव्यवस्था और पर्यावरण दोनों को लाभ होगा। उनके इस प्रयास से स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारियों को भी प्रेरणा मिलने की उम्मीद है।