news-details

इफको की कृषक गोष्ठी: नैनो व जैव उर्वरकों से खेती में आएगी क्रांति

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Kushinagar

विकास खंड नेबुआ नौरंगिया के ग्राम सभा सेकुईया में इफको द्वारा आयोजित कृषक गोष्ठी में आधुनिक खेती के नए आयामों पर विस्तृत चर्चा हुई। नैनो उर्वरकों और जैव उर्वरकों के उपयोग को लेकर किसानों को जागरूक किया गया, जिससे कम लागत में अधिक उत्पादन का रास्ता साफ होता नजर आया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान दिलीप कुमार राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश राय, सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. मनबोध प्रसाद समेत क्षेत्र के अनेक प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। इफको के क्षेत्र अधिकारी अनमोल रत्न मिश्रा ने किसानों को नैनो डीएपी, नैनो यूरिया प्लस, नैनो जिंक और नैनो कॉपर के वैज्ञानिक उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सही विधि से बीज शोधन, जड़ शोधन और पत्तियों पर छिड़काव करने से फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है।

डॉ. मनबोध प्रसाद ने अपने संबोधन में जैव उर्वरकों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इनके उपयोग से न केवल लागत घटती है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहती है और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है।

गोष्ठी में नैनो डीएपी की कम लागत और अधिक प्रभावशीलता को लेकर विशेष चर्चा हुई। साथ ही किसानों को सागरिका, लिक्विड कंसोर्टिया, धरामृत, न्यूट्राक्स और जल विलय उर्वरकों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में किसानों को निःशुल्क जैव उर्वरक वितरित किए गए। इस दौरान एसएफए अभिषेक दुबे, एसएफए हॉटस्पॉट अंगद गिरी सहित 50 से अधिक किसानों की सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल बनाया।