news-details

इंदौर में इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में आग, 20 लोग सीढ़ी-रस्सी से सुरक्षित निकाले गए

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इंदौर के लसूड़िया इलाके में खालसा चौक के पास शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे एक इलेक्ट्रिक वाहनों के शोरूम में भीषण आग लग गई। शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्राउंड फ्लोर पर स्थित शोरूम पूरी तरह चपेट में आ गया और उसमें रखे सभी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए।इस इमारत की ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले छह परिवारों के लगभग 20 लोग धुएं और आग की वजह से अंदर फंस गए थे। सुबह सो रहे लोगों की नींद धुएं से खुली तो उन्होंने नीचे शोरूम में आग की लपटें देखीं। सीढ़ियों वाला रास्ता आग और धुएं से घिर जाने के कारण बंद हो गया, जिससे लोग बाहर नहीं निकल पा रहे थे। इस दौरान पड़ोसी इमारत के लोगों ने तुरंत मदद करते हुए सीढ़ियों और रस्सियों की व्यवस्था की और दोनों इमारतों की छतों को जोड़कर एक अस्थायी रास्ता बनाया।पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और सभी फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ लोगों को सीढ़ियों से और कुछ को रस्सियों के सहारे दूसरी इमारत में उतारा गया। फायर ब्रिगेड ने दो टैंकर पानी की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि आग फ्लैट्स तक नहीं पहुंची, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।