news-details

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लगी विकास प्रदर्शनी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। केंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन लखनऊ के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने किया।प्रदर्शनी में केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से पिछले वर्षों में जनकल्याण, सुशासन, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तीकरण, डिजिटल परिवर्तन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में किए गए कार्यों को प्रदर्शित किया गया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को केंद्र में रखकर चलाई गई योजनाओं से भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ा है।प्रदर्शनी में सड़क, रेल, डिजिटल इंडिया, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। लोगों ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर सरकारी योजनाओं और उनके प्रभाव के बारे में जानकारी ली।इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, विधायक डॉ. नीरज बोरा, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उन्होंने प्रदर्शनी में लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली।