news-details

हत्या के शिकार हुए सपा कार्यकर्ता के पीड़ित परिवार से मिले सपा प्रदेश अध्यक्ष, आर्थिक सहायता दी

You can share this post!

 

पुलिस प्रशासन के कड़ी कार्रवाई की मांग की

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी।शनिवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल  अमेठी पहुंचे। उन्होंने दलशाहपुर गांव में जमीनी विवाद में मारे गए बुजुर्ग रामफली पाल के परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया और घटना की जानकारी ली। श्री पाल ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। उन्होंने प्रशासन से परिवार की सुरक्षासुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।तीन दिन पहले बीते बुधवार की रात  कोतवाली क्षेत्र के दलशाहपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर रामफली पाल और उनके परिवार पर हमला हुआ था। हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया था।हमले में गंभीर रूप से घायल रामफली पाल को पहले स्थानीय अस्पताल, फिर जिला अस्पताल और बाद में एम्स रायबरेली रेफर किया गया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना में परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए थे।श्यामलाल पाल ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हर परिस्थिति में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा और परिवार को पूरी सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग दोहराई है।इस अवसर पर अमेठी विधायक महाराजी प्रजापति, सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव, विधानसभा अध्यक्ष मनीराम वर्मा, सपा नेता शिव प्रताप यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अमेठी कोतवाली पुलिस के साथ-साथ आसपास के कई थानों की पुलिस फोर्स भी गांव में तैनात की गई थी। प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को देखते हुए पूरे क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।