news-details

हरियाणा के हांसी में जिम संचालक की गोली मारकर हत्या, सोशल मीडिया पोस्ट से गैंग एंगल पर शक

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS हांसी (हरियाणा)। जिले में वीरवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे एक सनसनीखेज वारदात में जिम संचालक कपिल रेढू (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर सवार होकर आए दो हमलावरों ने वार्म-अप सेशन के दौरान उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में एक युवती भी छर्रे लगने से घायल हो गई।जानकारी के अनुसार, कपिल उस समय जिम के बाहर लड़के-लड़कियों को ट्रेनिंग और वार्म-अप करवा रहे थे, तभी हेलमेट और टोपी पहने दो बदमाश पहुंचे और करीब 5 सेकेंड में लगभग 10 राउंड फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से कपिल मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।सीसीटीवी में कैद हुई वारदातपूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में दिख रहा है कि बाइक पर आए हमलावरों में से एक ने उतरते ही फायरिंग शुरू कर दी और कुछ ही सेकेंड में दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार 10 खाली खोल बरामद किए गए हैं।लव मैरिज और पारिवारिक विवाद की जांचपुलिस जांच में सामने आया है कि कपिल ने करीब एक साल पहले लव मैरिज की थी और शादी को लेकर दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था। हांसी एसपी के अनुसार, लड़की के भाई की ओर से पहले भी धमकी मिलने की बात सामने आई है, जिससे पुलिस इस एंगल को भी जांच में शामिल कर रही है।गैंग की जिम्मेदारी का दावावारदात के कुछ घंटे बाद सोशल मीडिया पर कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से एक पोस्ट सामने आई, जिसमें हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। हालांकि पुलिस इस पोस्ट की सत्यता और इसके पीछे की साजिश की संभावना की जांच कर रही है।पुलिस की कई एंगल से जांचपुलिस इस मामले को कई एंगल से जांच रही है, जिनमें पारिवारिक विवाद, आपराधिक रंजिश, जिम से जुड़े विवाद और सोशल मीडिया पर गैंग दावा प्रमुख हैं। अधिकारियों ने कहा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा।स्थानीय लोगों में दहशतदिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।