news-details

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. नीरज बोरा के नेतृत्व में सोमवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा मोहिबुल्लापुर स्थित बाल निकुंज स्कूल से शुरू होकर मड़ियांव थाने होते हुए पुनः स्कूल परिसर में संपन्न हुई।यात्रा में विधायक डॉ. नीरज बोरा ने छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों के साथ पैदल चलकर नेतृत्व किया। बाल निकुंज स्कूल के विद्यार्थियों, शिक्षकों और नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए। पूरे मार्ग पर राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला।विधायक ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ जन-जन में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने लोगों से देश की अखंडता और प्रगति के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया।यात्रा में हृदयनारायण जायसवाल, भगवती भंडारी, विवेक सिंह तोमर, दिनेश तिवारी, शैलेंद्र मौर्य, विनोद अवस्थी, दिनेश पाल, आदित्य गौड़, राहुल मिश्र, नम्रता सिंह, पार्षद रश्मि सिंह, अंकुश बाजपेयी समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।