news-details

हमीरपुर में महिला पर लोहे की रॉड से हमला, गंभीर हालत में कानपुर रेफर

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKAS NEWS हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र स्थित छानी बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह एक महिला पर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल महिला की पहचान 50 वर्षीय सुशीला पत्नी श्रीपत के रूप में हुई है, जिन्हें सिर में गंभीर चोट लगने के बाद कानपुर रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार आरोपी बदलू पुत्र रामकिशन ने महिला पर अचानक हमला कर दिया और वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया। बाद में डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें कानपुर रेफर कर दिया।मामले की जांच कर रहे एसआई मुहम्मद सुल्तान के मुताबिक, सुशीला गांव के एक गेस्टहाउस में काम करती हैं और बुधवार सुबह काम पर जाते समय उन पर हमला किया गया। महिला के पति श्रीपत बाहर मजदूरी करते हैं, इसलिए उनके देवर कमलापति ने बिवांर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।थाना प्रभारी नंदराम ने बताया कि आरोपी बदलू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 के तहत जान से मारने की नीयत से हमला करने का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।