news-details

हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 14 यात्री घायल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS हमीरपुर में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब राठ डिपो की परिवहन निगम बस और तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार 14 यात्री घायल हो गए, जिनमें एक बुजुर्ग दंपती की हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के राठ रोड स्थित शंकरी पीपल मोड़ के पास हुई। जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस हमीरपुर की ओर आ रही थी, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग सीटों से उछलकर घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस तुरंत पहुंचीं और सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।घायलों में 72 वर्षीय प्यारेलाल और उनकी 66 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों में रामजीवन, शंकर, रामदेवी, लल्लूराम, प्रदीप, चंद्रप्रकाश, धर्मपाल और अखिलेश सहित कई यात्री शामिल हैं, जिनका इलाज जारी है।पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।