news-details

हमीरपुर: कलौलीतीर गांव में राजमिस्त्री का शव फांसी पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS हमीरपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के कलौलीतीर गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक राजमिस्त्री का शव घर की छत पर बने कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।मृतक की पहचान 35 वर्षीय राकेश प्रजापति के रूप में हुई है, जो पेशे से राजमिस्त्री थे। परिजनों के अनुसार सोमवार को काम से लौटने के बाद उन्होंने खाना खाया और छत के कमरे में सोने चले गए थे। मंगलवार सुबह जब पत्नी सुधा कमरे में पहुंचीं तो दरवाजा खुला मिला और अंदर राकेश का शव फंदे से लटका हुआ था। यह देख वह चीख पड़ीं, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस ने मौके से शव को उतारकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कमरे से शराब की खाली बोतलें भी बरामद हुई हैं। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बेटे—8 वर्षीय ऋषभ और 5 वर्षीय आदर्श—को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।फिलहाल आत्महत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है, हालांकि ग्रामीणों में गृह कलह की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।