
PARDARSHI VIKASH NEWS हमीरपुर के मौदहा कस्बे के मराठीपुरा मोहल्ले में एक परिवार ने बेटी के जन्म पर अनोखा जश्न मनाया। अस्पताल से बच्ची को घर लाने के लिए 11 कारों का काफिला निकाला गया, जिन्हें गुब्बारों से सजाया गया था। आगे-आगे ढोल-नगाड़े और डीजे की धुन पर लोग नाचते-गाते हुए घर पहुंचे। घर पहुंचने पर महिलाओं ने बच्ची का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया।