news-details

हल्की बरसात होने पर  ककवा रोड पर हुआ जलभराव

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी । रविवार की सुबह हुई बरसात से नगर क्षेत्र के ककवा रोड स्थित वन विभाग कार्यालय के पास सड़क पर जलभराव की समस्या से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा करीब दस दिन पहले सड़क किनारे गिट्टी डाली गई थी, लेकिन निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने के कारण बरसात का पानी सड़क पर जमा हो गया है। अब यह पानी आसपास के घरों की ओर बढ़ने लगा है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।जलभराव के चलते राहगीरों, स्कूली बच्चों, दोपहिया वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर कीचड़ और पानी जमा होने से दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी हुई है।स्थानीय निवासी पंकज अग्रवाल ने बताया कि सड़क पर पानी भरने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। सूरज यादव ने कहा कि बारिश का पानी घरों तक पहुंचने लगा है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई ओ.पी. यादव ने बताया कि बारिश के कारण कार्य प्रभावित हुआ है।