
कानपुर। आनंद नगर रावतपुर गांव में तेरहवें श्री गणेश महोत्सव के अवसर पर हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला के तत्वावधान में तुलसी पूजन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय महिलाओं और भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विधि-विधान से तुलसी पूजन कर धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अध्यक्ष राम सिंह चंदेल, संरक्षक रवि सिंह गौर, आयोजक बंधु कुशवाहा, कोषाध्यक्ष विपिन कुशवाहा और संयोजक लवकुश शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला के दक्षिण क्षेत्र संयोजक सुशील कुमार ने उपस्थित भक्तों को संकल्प दिलाया।सुशील कुमार ने कहा कि हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना, सेवा भावना और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को मजबूत करना है। तुलसी पूजन जैसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक भावना के साथ सहभागिता की। आयोजकों ने हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और समाज में सेवा एवं संस्कार की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

