news-details

हीट वेव से निपटने के लिए प्रशासन ने किए व्यापक इंतजाम

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा
भीषण गर्मी और हीट वेव से निपटने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिले में पेयजल, स्वास्थ्य और राहत सेवाओं को मजबूत करते हुए सरकार ने कई स्तरों पर व्यवस्थाएं लागू की हैं।जिले में 515 टैंकरों के जरिए पानी की आपूर्ति की जा रही है, जबकि 2231 प्याऊ और 482 कूलिंग सेंटर स्थापित किए गए हैं। यात्रियों और नागरिकों के लिए 281 वाटर कूलर भी लगाए गए हैं। स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में ओआरएस पैकेट वितरित किए गए हैं ताकि बच्चों को गर्मी से बचाया जा सके।स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखते हुए अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी में कूलिंग और इमरजेंसी सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं के जरिए लोगों को हीट वेव से बचाव की जानकारी दी जा रही है। अब तक कई मरीजों का उपचार किया गया है।इसके साथ ही श्रमिकों, यात्रियों और पशुओं के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। बसों में पानी की व्यवस्था, लेबर अड्डों पर पेयजल सुविधा और गौशालाओं में चारे-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।