news-details

हाटा विधायक मोहन वर्मा ने सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा

You can share this post!

 

 

डुमरी स्वांगीपट्टी में तीन लोगों की मौत से पसरा मातम, सरकारी योजनाओं का लाभ शीघ्र दिलाने के दिए निर्देश

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो | हाटा, कुशीनगर।  हाटा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा डुमरी स्वांगीपट्टी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की असामयिक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे में विवेक सिंह (पुत्र हीरालाल सिंह), श्रीमती माधुरी देवी (पत्नी अनिरुद्ध सिंह) तथा श्रीमती शालू सिंह (पत्नी महेंद्र सिंह) की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।दुर्घटना की सूचना मिलते ही हाटा के विधायक मोहन वर्मा शोकाकुल परिवारों के घर पहुंचे। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। विधायक ने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन शासन की ओर से मिलने वाली हर सहायता समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।मौके पर ही विधायक ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर निर्देश दिया कि मृतकों के आश्रितों को कृषक दुर्घटना बीमा योजना सहित अन्य सभी पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों से राहत एवं सहायता संबंधी सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध ढंग से पूरी करने को कहा।विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।इस अवसर पर कुशीनगर विहिम के जिला मंत्री प्रतीक बरनवाल, मुंशी सिंह, ग्राम प्रधान सतीश गुप्ता, बब्लू भाई (बक्शा वाले) सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।