news-details

हेतिमपुर मठिया में शत चंडी महायज्ञ में पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

You can share this post!

*पारदर्शी विकास ब्यूरो, देवरिया*  

  हेतिमपुर/ देवरिया आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रविवार को नगर पंचायत के वार्ड नं 11, मठिया स्थित ॐ शिव शक्ति संकट मोचन मंदिर परिसर पहुंचे। यहां चल रहे नौ दिवसीय शत चंडी महायज्ञ में शामिल होकर उन्होंने आशीर्वाद लिया।कृषि मंत्री शाही ने सर्वप्रथम मंदिर में भगवान शिव शंकर, हनुमान जी और दुर्गा माता के दर्शन-पूजन कर जनपद की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इसके बाद वे मंदिर परिसर में स्थित यज्ञ-हवन शाला पहुंचे। वहां शतचंडी माता की पूजा-अर्चना एवं दर्शन कर आचार्य, विद्वान पुरोहितों तथा उपस्थित श्रद्धालुओं-भक्तों से वार्ता की और यज्ञ की विधि-व्यवस्था की जानकारी ली।इस दौरान कृषि मंत्री ने शत चंडी महायज्ञ समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों से मुलाकात कर आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। ऐसे यज्ञ लोक कल्याण और विश्व शांति के लिए आवश्यक हैं। कृषि मंत्री शाही ने कथावाचिका पं. साध्वी किशोरी प्रिया रामायणी जी से भी भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर हेतिमपुर नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश जायसवाल, तामेश्वर मणि, ओमप्रकाश निषाद, जगदीश निषाद, लखन प्रताप राव, धनंजय त्रिपाठी, संजय तिवारी, घनश्याम पाण्डेय, दूधनाथ तिवारी, रामध्यान सिंह, उमेश निषाद, विनोद सिंह, शैलेश सिंह, संतोष गुप्ता, गुड्डू निषाद, फेंकू निषाद, अमरजीत यादव,जयप्रकाश सिंह, मनोज सिंह, सत्यम गिरी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।