news-details

होर्मुज स्ट्रेट में टोल सिस्टम पर ईरान-ओमान की बातचीत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS ईरान और ओमान होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क वसूली यानी टोल या सर्विस फीस प्रणाली लागू करने को लेकर बातचीत कर रहे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने “पर्सियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी (PGSA)” के तहत एक नया प्रबंधन क्षेत्र तय किया है, जिसके अंतर्गत इस जलमार्ग से गुजरने वाले जहाजों को परमिट लेना पड़ सकता है। हालांकि प्रस्तावित व्यवस्था सीधे टोल के बजाय सर्विस फीस मॉडल पर आधारित हो सकती है, जिसमें ट्रांजिट फीस, पर्यावरण शुल्क और अन्य सेवाओं के नाम पर वसूली की जाएगी। इस योजना में ओमान की संभावित भागीदारी पर भी चर्चा हो रही है ताकि इसे क्षेत्रीय सहयोग मिल सके। अमेरिका ने इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है और कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट एक अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग है, जहां किसी भी प्रकार का शुल्क स्वीकार्य नहीं होगा। इस क्षेत्र से दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत समुद्री तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति गुजरती है, इसलिए किसी भी बदलाव का सीधा असर वैश्विक ऊर्जा बाजार, शिपिंग लागत और तेल की कीमतों पर पड़ सकता है। मौजूदा तनाव के बीच यह मुद्दा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक संवेदनशील होता जा रहा है।