news-details

होर्मुज संकट के बीच भारत पहुंचा LPG टैंकर, ईरान बोला- व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा जारी रहेगी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS Iran और Israel के बीच जारी तनाव के बावजूद एक और LPG टैंकर सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत पहुंच गया है। मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला टैंकर ‘सिमी’ 20 हजार टन LPG लेकर गुजरात के कांडला पोर्ट पहुंचा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संघर्ष शुरू होने के बाद अब तक 15 LPG जहाज भारत पहुंच चुके हैं। ‘सिमी’ ने 13 मई को होर्मुज स्ट्रेट पार किया था, जबकि ‘MV सनशाइन’ भी हाल ही में सुरक्षित तरीके से इस रास्ते से गुजरा। जहाजों की सुरक्षित आवाजाही में भारतीय नौसेना समेत कई एजेंसियां मदद कर रही हैं। ईरान के विदेश मंत्री Seyed Abbas Araghchi ने विदेश मंत्री S. Jaishankar से बातचीत में भरोसा दिलाया कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षा बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाता रहेगा। इस बीच ईरान ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही होर्मुज में जहाजों की आवाजाही के लिए नया ट्रैफिक सिस्टम लागू किया जाएगा। वहीं भारत ने स्पष्ट कहा है कि कमर्शियल शिपिंग रोकना स्वीकार नहीं किया जा सकता। दूसरी ओर, लेबनान और इजराइल के बीच 45 दिन का संघर्षविराम बढ़ाया गया है, लेकिन दक्षिणी लेबनान में हमले जारी हैं। तनाव के बीच वैश्विक तेल बाजार और समुद्री व्यापार पर असर की आशंका बनी हुई है।