
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। 25, 26 और 27 अप्रैल को होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक सर्वानन टी और मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने की।अधिकारियों ने परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने के निर्देश दिए। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, सुरक्षा व्यवस्था, तलाशी और फ्लाइंग स्क्वॉड की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।