
Pardarshi Vikas News Mahoba
आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह एवं अपर जिलाधिकारी कुंवर पंकज ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अभ्यर्थियों के सुगम प्रवेश, सुरक्षा प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, सघन चेकिंग, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या संदिग्ध गतिविधि मिलने पर तत्काल विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार सिंह ने भी परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग व अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।