
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन की ओर से अलीगंज के सट्टन चौराहा के पास भीषण गर्मी को देखते हुए निःशुल्क शीतल पेयजल प्याऊ लगाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पद्मश्री जल योद्धा उमा शंकर पांडे ने किया, जिन्होंने स्वयं राहगीरों को पानी पिलाकर सेवा कार्य में भाग लिया। संस्था के अध्यक्ष नदीम उल्लाह खान ने बताया कि जिला प्रशासन की प्रेरणा से शहर में लगातार निःशुल्क प्याऊ लगाए जा रहे हैं, ताकि राहगीरों और मुसाफिरों को गर्मी में राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि आगे भी अन्य स्थानों पर इस तरह के सेवा कार्य जारी रहेंगे।इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी सहयोग किया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी कदम बताया।