news-details

हाईवे पार करते समय युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के सराय मिठ्ठे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पार करते समय एक युवक अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घायल की पहचान इटावा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सती मोहल्ला निवासी 29 वर्षीय अवनीश कुमार पुत्र मिसरी लाल के रूप में हुई है। बताया गया कि अवनीश सराय जलाल में आयोजित एक सत्संग में शामिल होने जा रहे थे, तभी सराय मिठ्ठे के पास हाईवे पार करते समय उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।