news-details

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

You can share this post!


पारदर्शी  विकास न्यूज़  अमेठी/मुसाफिरखाना। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के अढ़नपुर गांव में हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से 63 वर्षीय श्रमिक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार, अढ़नपुर निवासी जग प्रसाद रविवार को खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान थौरी विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर रास्ते में गिरा हुआ था। तार दिखाई न देने के कारण उनका पैर उस पर पड़ गया और वह करंट की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति बंद कराकर उन्हें रानीगंज अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी जसोदा और बेटे राकेश समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अजयेंद्र पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।