
पारदर्शी विकास न्यूज़।
उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर हाईटेंशन लाइन पर काम के दौरान करंट लगने से एक प्राइवेट लाइनमैन की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सरोज यादव उर्फ लालू (मुरव्वतपुर गांव निवासी) के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, बरौकी गहरुबाग नहर के पास हाईटेंशन लाइन जोड़ते समय यह हादसा हुआ। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अविवाहित था और तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था।परिजनों का आरोप है कि बिना सुरक्षित शटडाउन के काम कराया जा रहा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शटडाउन की जिम्मेदारी संभाल रहा संविदा लाइनमैन घटना के बाद मौके से फरार हो गया।हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।