
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। लंभुआ तहसील के शंभूगंज बाजार में हाईटेंशन तार टूटने से दो लोगों की मौत के मामले में विद्युत विभाग ने कार्रवाई करते हुए संबंधित अवर अभियंता (जेई) को निलंबित कर दिया है। अधीक्षण अभियंता वी.के. जैन ने बताया कि घटना की जांच के लिए विभागीय कमेटी गठित की गई है तथा जांच के बाद पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।शनिवार शाम हाईटेंशन तार टूटकर बाजार में गिरने से सब्जी विक्रेता राधेश्याम यादव (55) और गुरु प्रसाद गुप्ता (50) करंट की चपेट में आ गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।ग्रामीणों का आरोप है कि 11 हजार वोल्ट की जर्जर लाइन की कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन विभाग ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के बाद क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है।