
pardarshi vikas news kanpur
अधिवक्ता लवलेश शुक्ला ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस ऐतिहासिक निर्णय का जोरदार स्वागत किया है जिससे प्रदेश के वकीलों के लिए व्यापक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने के निर्देश दिए गए हैं श्री शुक्ल ने इस फैसले को अधिवक्ता समाज के हित में ऐतिहासिक संवेदनशील और दूरदर्शी कदम बताया है हाई कोर्ट इलाहाबाद द्वारा स्वत संज्ञान लेते हुए कहा गया है कि गंभीर बीमारियों के दौरान अधिवक्ताओं को होने वाली आर्थिक कठिनाइयों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, न्यायालय ने सरकार को निर्देशित किया है कि एक समग्र बीमा योजना तैयार कर वकीलों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान किया जाए यह महत्वपूर्ण आदेश इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच की खंडपीठ न्यायमूर्ति राजन राय एवं न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ द्वारा पारित किया गया है वही योजना को रूपरेखा तैयार करने हेतु पूर्व महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह को न्याय मित्र नियुक्त किया गया है अधिवक्ता लवलेश शुक्ला ने अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह निर्णय अधिवक्ताओं के जीवन में सुरक्षा और सम्मान दोनों को सुनिश्चित करेगा, उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ते हुए कहा बीमारी के समय आर्थिक संकट से जूझ रहे अधिवक्ताओं के लिए यह योजना राहत का काम करेगी इससे न सिर्फ वकीलों का मनोबल बढेगा बल्कि न्याय व्यवस्था को मजबूती भी मिलेगी। अधिवक्ता लवली शुक्ला ने न्यायालय के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे न्यायालय और अधिवक्ताओं की गरिमा बढ़ेगी साथ ही यह निर्णय न्याय की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।