
आतंकवाद और हिंसा से पीड़ित दुनिया को बुद्ध की जरूरत, मध्यम मार्ग सबके लिए कल्याणकारी -भंते धम्म ज्योति
भीम भोज में बीस हजार से अधिक लोग शामिल हुए
PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी।बौद्ध तीर्थ स्थलों के भ्रमण से वापस लौटने के उपलक्ष में सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर गुरुचरण बौद्ध ने अपने पैतृक गांव घटकौर में एक बड़ा धार्मिक आयोजन किया। बुद्ध चरित्र चंद्रोदय पाठ के बाद शुक्रवार को एक दिवसीय बौद्ध धम्म सम्मेलन और भीमभोज का आयोजन हुआ। बौद्ध सम्मेलन में बौद्ध भिक्षु संघ ने संविधान निर्माता बोधिसत्व बाबा साहब डॉ अम्बेडकर और भगवान बुद्ध की शिक्षाओं पर विस्तार से संवाद करते हुए धम्मपोदेश दिए। बौद्ध सम्मेलन के दौरान बिरहा गायक भल्लू बावरा और उनकी टीम ने अम्बेडकर मिशन के गीतों के माध्यम से लोगों का जागृतिपूर्ण मनोरंजन किया। कार्यक्रम का आरम्भ बौद्ध धम्म की परम्परा के अनुरूप सामूहिक त्रिसरण पंचशील के साथ हुआ। सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर गुरुचरन बौद्ध, उनकी पत्नी रामपती और परिवार के लोगों ने अतिथियों का स्वागत, सम्मान किया। सामाजिक कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र और पंचशील पट्टिका भेंटकर सम्मानित किया। बौद्ध सम्मेलन में अमेठी, सुल्तानपुर, रायबरेली , अयोध्या और अम्बेडकरनगर से हजारों की संख्या में बौद्ध धम्म के अनुयाई और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। बहुजन समाज पार्टी, बामसेफ, अम्बेडकर सेवा समिति, अम्बेडकर कल्याण समिति और भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ता बौद्ध सम्मेलन में मौजूद रहे। एस सी/एस टी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन और उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ से जुड़े सैकड़ों शिक्षक भी आयोजन में मौजूद रहे और अम्बेडकर कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं के साथ व्यवस्था में सराहनीय योगदान किया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट चंदन भीम, तुलसी राम शास्त्री और राम समुझ बौद्ध ने किया। भंते धम्म ज्योति ने बौद्ध धम्म को वैज्ञानिक धम्म की संज्ञा दी और कहा कि बौद्ध धम्म तर्क और तथ्य के सिद्धांत पर आधारित है, अंधविश्वास, कर्मकाण्ड और अवैज्ञानिक मान्यताओं को यहां कोई स्थान नहीं। भारतीय बौद्ध महासभा के अध्यक्ष श्याम बहादुर बौद्ध, बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती,अम्बेडकर कल्याण समिति के पूर्व जिला अध्यक्ष हौसिला प्रसाद भीम , एडवोकेट मेवालाल, डॉ जयभीम बौद्ध, अम्बेडकर सेवा समिति के जिला अध्यक्ष संजय कुमार शास्त्री, जिला पंचायत सदस्य सूबेदार यादव, सेवा निवृत्त शिक्षक शिवहर्ष ,बामसेफ के जिला सह-संयोजक राम चन्द्र बौद्ध, इन्द्र पाल गौतम, धर्मेंद्र कुमार बौद्ध, फूल चंद्र बौद्ध,राम सजीवन कोरी मंझवारा, वन दरोगा उदयराज, श्रीराम प्रधानाध्यापक,भारतीय जीवन बीमा निगम के डिवीजनल मैनेजर मोती राम,राम चन्द्र सरस, श्याम लाल, ललित कुमार, पूर्व प्रधान हरिनाथ, सुरेन्द्र कुमार,बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा प्रभारी शमशेर बौद्ध, विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, विधानसभा महासचिव श्याम कुमार, श्री राम, सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर रामदेव,राम सुंदर, विक्रम बौद्ध, वीरेंद्र कुमार राव, किशुन पाल, किशोरी लाल, विक्रांत कुमार एडवोकेट, सत्येन्द्र कुमार एडवोकेट, बृजेश कुमार,राम कुमार, एडवोकेट कर्मेन्द्र गौतम, चंद्र प्रकाश,शिवनाथ बौद्ध, भीमसागर बौद्ध, मनोज कुमार , बृजेश जायसवाल,रामफेर बौद्ध, शीतला प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।
मैत्री भाव बौद्ध धम्म का मूल, दुनिया को बुद्ध की जरूरत -भंते धम्म ज्योति जगदीशपुर से आए बौद्ध भिक्षु भंते धम्म ज्योति ने बौद्ध धम्म की शिक्षाओं के साथ बाबा साहब डॉ अम्बेडकर और सम्राट अशोक महान द्वारा बौद्ध धम्म के पुनरुत्थान के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी।भंते धम्म ज्योति ने कहा भगवान बुद्ध ने अपने संघ में सबको प्रवज्या प्रदान की। तथागत का धम्म समता समानता, करुणा, मैत्री और शांति का संदेश देता है। वर्तमान में दुनिया आतंकवाद और हिंसा से पीड़ित हैं। वर्तमान में तथागत बुद्ध की शिक्षाओं पर दुनिया में सबसे अधिक चर्चा हो रही है। युद्ध से कभी भी किसी समस्या का हल नहीं हुआ। दुनिया को बुद्ध की जरूरत है।
