
PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में घरेलू कलह के चलते देवरानी और जेठानी के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान देवरानी पर जेठानी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। वहीं बीच-बचाव करने पहुंची सास के साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद दोनों पक्षों में हंगामा हो गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने देवरानी, जेठानी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।