
पारदर्शी विकास न्यूज़, वाराणसी। दिवाली के अवसर पर प्रीमियम चॉकलेट ब्रांड फेरेरो रोशे ने वाराणसी के ऐतिहासिक घाटों पर खास आयोजन किया। गंगा के ऊपर उड़ते तीन ब्रांडेड हॉट एयर बैलून और रोशनी से सजे घाट आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहे। इस दौरान अभिनेत्री सोनम बाजवा की मौजूदगी में लिमिटेड एडिशन ‘गोल्डन दीया’ पैक और नई ‘फेरेरो रोशे बार्स’ पेश की गईं।फेरेरो इंडिया के मार्केटिंग प्रमुख जोहर कपुसवाला ने कहा कि दिवाली पर उपहार देने की परंपरा और अपनों के साथ खुशियां बांटने का विशेष महत्व है। कंपनी ने भारतीय त्योहार की परंपराओं को अपनी प्रीमियम पेशकश के साथ जोड़ने का प्रयास किया है।‘गोल्डन दीया’ पैक में पारंपरिक भारतीय डिजाइन और इटैलियन कारीगरी का मेल है। वहीं, नई फेरेरो रोशे बार्स दो वेरिएंट—‘क्लासिक हेजलनट’ और ‘70% कोको हेजलनट’ में पेश की गई हैं।कार्यक्रम के दौरान लाइव प्रस्तुतियां, गंगा में नाव की सवारी, पानी पर तैरते दीये और गंगा आरती के दृश्य भी आकर्षण का केंद्र रहे। कंपनी का यह आयोजन त्योहारों के दौरान उपहार देने और पारिवारिक परंपराओं से जुड़ने के अभियान का हिस्सा है। वाराणसी की सांस्कृतिक विरासत के बीच इस आयोजन ने दिवाली की रौनक को खास अंदाज में प्रस्तुत किया।