news-details

घुमंतु समाज के लिए भाजपा में विशेष प्रकोष्ठ गठन की मांग तेज — पंकज बाजीगर

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Amethi/Sultanpur

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश में घुमंतु, विमुक्त एवं अर्ध-घुमंतु समुदाय को मुख्यधारा की राजनीति से जोड़ने की मांग अब तेज हो गई है। समाजसेवी पंकज बाजीगर ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से प्रदेश में “घुमंतु एवं विमुक्त जनजाति प्रकोष्ठ” के गठन की मांग की है।
पंकज बाजीगर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में घुमंतु, विमुक्त एवं अर्ध-घुमंतु समुदाय की जनसंख्या लगभग 5 करोड़ से अधिक है, इसके बावजूद यह वर्ग आज भी राजनीतिक प्रतिनिधित्व एवं सरकारी योजनाओं से पूर्ण रूप से नहीं जुड़ पाया है। उन्होंने कहा कि यदि इस विशाल वर्ग को संगठित रूप से भारतीय जनता पार्टी से जोड़ा जाता है, तो यह पार्टी के लिए एक मजबूत एवं स्थायी जनाधार बन सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी, जो “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है, यदि इस समाज के लिए अलग प्रकोष्ठ का गठन करती है, तो यह न केवल सामाजिक न्याय की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगा, बल्कि आने वाले चुनावों में भी निर्णायक साबित हो सकता है।
पंकज बाजीगर ने बताया कि वह विगत कई वर्षों से घुमंतु समाज के उत्थान, अधिकार एवं पहचान के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज आज भी स्थायी आवास, शिक्षा, रोजगार एवं राजनीतिक भागीदारी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है, जिसे दूर करने के लिए संगठनात्मक स्तर पर ठोस पहल की आवश्यकता है।
उन्होंने मांग की कि प्रदेश स्तर से लेकर जनपद एवं बूथ स्तर तक घुमंतु प्रकोष्ठ का गठन किया जाए तथा समाज के सक्रिय कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन में स्थान दिया जाए, ताकि यह वर्ग सीधे शासन एवं संगठन से जुड़ सके।
अंत में उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस दिशा में निर्णय लिया जाता है, तो यह न केवल करोड़ों लोगों के विश्वास को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ेगा, बल्कि प्रदेश की राजनीति में एक नया अध्याय भी स्थापित करेगा।

You can share this post!

Wonderful Outdoors Experience: Eagle Spotting in Alaska

The only thing that overcomes hard luck is hard work

Leave Comments