news-details

गठबंधन पर बयानबाजी तेज, कांग्रेस ने सपा नेता के बयान से बनाई दूरी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़, फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रदेश महासचिव यूनुस अंसारी और कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बीच गठबंधन को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। इस विवाद पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता वरुण त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता कर यूनुस अंसारी के बयान को उनका निजी मत बताते हुए कहा कि यह समाजवादी पार्टी का आधिकारिक रुख नहीं है। उन्होंने यूनुस अंसारी को इस तरह की बयानबाजी से बचने और "अपना इलाज कराने" की नसीहत देते हुए कहा कि विपक्ष में राहुल गांधी और अखिलेश यादव जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर काम कर रहे हैं। त्रिपाठी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से ऐसे नेताओं पर कार्रवाई करने की मांग भी की, जो इंडिया गठबंधन का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पहले यूनुस अंसारी ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर तीखा हमला बोलते हुए कहा था कि गठबंधन का फैसला शीर्ष नेतृत्व करता है, किसी एक नेता के बयान से नहीं। उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं, लेकिन दोनों दलों के नेताओं के बीच बयानबाजी लगातार जारी है, जिससे आगामी चुनावों से पहले राजनीतिक हलचल बढ़ती दिखाई दे रही है।