news-details

गरीब हुआ बेघर, नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

You can share this post!


पारदर्शी  विकास न्यूज़  अमेठी। विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के मुहीब साह गांव में बरसात के दौरान कच्चा मकान गिरने से एक परिवार बेघर हो गया। पीड़ित भानुमती पत्नी विजय कुमार वर्मा ने बताया कि उनका कच्चा घर बीती रात करीब दो बजे गिरना शुरू हुआ और लगभग चार बजे पूरी तरह ढह गया। मकान में रखी गृहस्थी का सामान भी मलबे में दब गया।भानुमती के अनुसार घर में परिवार के पांच सदस्य रहते हैं। उनके पति विजय कुमार वर्मा परिवार के भरण-पोषण के लिए परदेश में काम करते हैं। मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर मलबे से गृहस्थी का सामान बाहर निकलवाया। पीड़िता ने बताया कि घर गिरने के बाद परिवार के लोग पूरी रात खुले में रहने को मजबूर हुए।भानुमती का आरोप है कि ग्राम पंचायत की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने का आश्वासन तो दिया गया, लेकिन अभी तक योजना का लाभ नहीं मिला। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाए, ताकि परिवार को एक सुरक्षित और मजबूत छत मिल सके।