news-details

गणेशगंज व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी गठित

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। गणेशगंज व्यापार मंडल की महत्वपूर्ण बैठक लाटूश रोड स्थित कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक की शुरुआत पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक मोतियानी को श्रद्धांजलि देकर की गई। व्यापारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। अमरनाथ मिश्र ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नई कार्यकारिणी में देवेन्द्र सिंह को अध्यक्ष, सुशील गुप्ता को कार्यवाहक अध्यक्ष, जबकि सुनील सर्राफ को संरक्षक नियुक्त किया गया।उपाध्यक्ष पद पर कई पदाधिकारी, वरिष्ठ महामंत्री और महामंत्री सहित विभिन्न पदों पर व्यापारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। कोषाध्यक्ष पद पर अनूप कुमार गुप्ता को नियुक्त किया गया।अमरनाथ मिश्र ने कहा कि स्वर्गीय अशोक मोतियानी का योगदान व्यापारियों के लिए प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने कहा कि संगठन हमेशा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करता रहेगा और आगे भी उनकी आवाज बनकर खड़ा रहेगा। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं।