
PARDARSHI VIKASH NEWS गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर स्वच्छता जागरूकता अभियान का तीसरा चरण रविवार को लगातार 15वें सप्ताह भी जारी रहा। बाबा कढेरा सिंह विद्या मंदिर के तत्वावधान में खंभा नंबर 365 से 385 तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें विद्यालय परिवार और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।अभियान में विद्यालय के चेयरमैन सुरेश सिंह, प्रबंधक प्रह्लाद सिंह, बीरपाल प्रधान, डॉ. अशोक, कोऑर्डिनेटर विपिन सिंह सहित कई सदस्यों ने श्रमदान किया। इस दौरान 25 लोगों ने 18 झाड़ुओं के साथ परिक्रमा मार्ग की सफाई की। बड़ी संख्या में परिक्रमा करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी अभियान में सहयोग देकर स्वच्छता का संदेश दिया।चेयरमैन सुरेश सिंह ने बताया कि संस्था का उद्देश्य गोवर्धन पर्वत परिक्रमा मार्ग को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी प्रत्येक रविवार इस अभियान में भाग लेकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।विद्यालय के प्रबंधक प्रह्लाद सिंह ने कहा कि गोवर्धन परिक्रमा मार्ग करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र विशाल होने के कारण सफाई व्यवस्था चुनौतीपूर्ण है, लेकिन शासन-प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।अभियान में ओमप्रकाश, रामानंद, हमेन्द्र, ऋषि पंडित, भगत जी, उधम, हरिराम, मनोज, बेदप्रकाश, जगदीश, महेश, भोला पंडित, सत्यपाल सहित अनेक लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।