news-details

गोवर्धन में मुस्लिम समाज ने ईद पर कुर्बानी न देने का लिया फैसला

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोवर्धन में मुस्लिम समाज ने अधिकमास मेले में उमड़ रही करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए इस बार ईद पर कुर्बानी न देने का निर्णय लिया है। गोवर्धन थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में मौलाना मोहम्मद रियाज और शकीम ने इस फैसले की घोषणा की, जिसका उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ स्वागत किया। मुस्लिम समाज ने कहा कि भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। एसडीएम सुशील कुमार सिंह ने इसे पूरे देश के लिए सकारात्मक संदेश बताते हुए सराहना की और कहा कि गोवर्धन की परंपरा प्रेम और सद्भाव की रही है।